{"_id":"539274e9313a26a41cd7e95be7f06db5","slug":"schoolboy-harry-9-amassed-collection-40-vacuum-cleaners","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा शौक! बच्चे के पास है 40 वैक्यूम क्लीनर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये कैसा शौक! बच्चे के पास है 40 वैक्यूम क्लीनर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Nov 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरी का कमरा हमेशा साफ-सुथरा रहता है। इसका कारण है उसका अनोखा शौक, वैक्यूम क्लीनर रखने का। 9 साल के हैरी बरोस के पास 40 से ज्यादा वैक्यूम क्लीनर हैं।
विज्ञापन
हैरी को ना केवल वैक्यूम क्लीनर रखने का शौक है, बल्कि वह खराब हो चुके वैक्यूम क्लीनर को रिपेयर भी करता है, जो उसने अपने दादाजी डेरेक से सीखा है।
पॉकेट मनी के नाम पर मिलने वाले पैसों से वह अब पुराने और कम मिलने वाले वैक्यूम क्लीनर को खरीदता है। वेस्ट मिडलैंड्स के हेल्सवोन में रहने वाले हैरी को उसका पहला वैक्यूम क्लीनर उसके चौथे जन्मदिन पर मिला था।
विज्ञापन
उसके पिता पॉल बताते हैं कि उसको यह शौक उसके जन्म के साथ ही लग गया। हमने ध्यान देना शुरू किया कि वह तब तो बड़े आराम से सो जाता था जब घर में क्लीनर से सफाई हो रही होती थी लेकिन जैसे ही हम क्लीनर बंद करते वह उठ कर रोने लगता।
विज्ञापन
पॉल ने बताया कि उसके बाद हमें जब भी हैरी को सुलाना होता हम क्लीनर चला देते और उसकी आवाज सुनते ही वह शांत होकर सो जाता था। शायद उसे क्लीनर की आवाज पसंद आती है।
उसे धीरे-धीरे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चीजें पसंद आने लगी थी लेकिन जो उसे सबसे ज्यादा पसंद होता था वो था, वैक्यूम क्लीनर।
हैरी के पास 1930 में बना इलेक्ट्रॉलक्स का वैक्यूम क्लीनर है। साथ ही बिना बिजली से चलने वाला क्लीनर जो 1900 में बना हुआ है, वह भी उसके संग्रह में शामिल है।
उसकी मां सारा ने बताया कि उसे वैक्यूम क्लीनर बेहद पसंद है और वह जिस तेजी से खरीद रहा है, लगता है कि हमें जल्दी ही किसी बड़े घर में शिफ्ट होना पड़ेगा।