{"_id":"8ca6c4b51c610cab9f89b5a49ac0c435","slug":"savanna-harris-todd-american-girl-kidnapped-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने ही बेटी को चुराया, 19 साल बाद पिता को मिली","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां ने ही बेटी को चुराया, 19 साल बाद पिता को मिली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में एक 10 महीने की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था लेकिन अब वही लड़की 19 साल बाद मिल गई है। बच्ची को चुराने का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसकी मां पर लगा है।
विज्ञापन
सवाना हैरिस टॉड नाम की इस 20 वर्षीय लड़की का अब नाम सामंथा गेलडनहीस है। सवाना अब ऑस्ट्रेलिया में नर्स की पढ़ाई कर रही है। कोर्ट में जब सवाना को पेश किया गया तो वह एक बैनर के साथ आई, जिसमें लिखा था, मां मैं तुमसे प्यार करती हूं।
विज्ञापन
19 साल पहले 1993 में उसकी मां डोरथी ली बरनेट अपनी बेटी सवाना को लेकर किसी जन्मदिन के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वह कभी घर ही नहीं लौटी। इससे पहले उसकी मां डोरथी ने अपने पति बेंजामिन हैरिस टॉड से तलाक की याचिका कोर्ट में दे रखी थी।
विज्ञापन
हफिंगटन पोस्ट के अनुसार गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में रहने से पहले वह कई उपनामों के साथ दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी रह चुकी है।
बरनेट को अमेरिका ले जाने की तैयारिया की जा रही हैं।