{"_id":"06c85d12-de4f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sambia-tribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पुरूषों में नाक से होती है माहवारी ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यहां पुरूषों में नाक से होती है माहवारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापुआ न्यू गिनी की सांबा जनजाति में महिलाओं के लिए तो कुछ विशेष नियम-कायदे हैं ही लेकिन यहां पुरुषों को भी कुछ बेहद सख्त परंपराओं का पालन करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस जनजाति के पुरुष कुछ खास परंपराओं के तहत महिलाओं से अलग रहते हैं। जनजाति का मानना है कि महिलाओं के संपर्क में रहने से वो उनके प्रति आकर्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
पुरुषों को महिलाओं के आकर्षण से दूर रखने के लिए लड़कों को पांच साल की उम्र में ही महिलाओं से दूर कर दिया जाता है। ये बच्चे जब किशोर हो जाते हैं तो उनकी नाक के अंदर एक नुकीली लकड़ी भोंक दी जाती है।
विज्ञापन
ये घाव कुछ ऐसा होता है जिसके बाद उनकी नाक से लगातार खून बहता रहता है। खतरनाक बात ये है कि नाक से बहने वाले इस खून को मजबूरी में ही सही लेकिन किशोर को पीना होता है।
सांबा जनजाति के पुरुष इसे महिलाओं के रजोधर्म की ही तरह मानते हैं। कई सालों तक इस परंपरा का पालन करने के बाद ये लड़के शादी के लिए उपयुक्त समझे जाते हैं।
शादी के बाद जनजाति के पुरुष कीचड़ में नहाते हैं। ऐसा माना जाता है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध्ा बनाने की वजह से पुरुष दूषित हो गया है, और कीचड़ में नहाने से वो शुद्ध हो जाएगा।