फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   saggy pants and low waist trousers will be banned in American town

'खिसकती पैंट' पर काबू रखो वरना ढीली होगी जेब

Mon, 15 Apr 2013 01:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट।
नई दिल्ली/इंटरनेट। Updated Mon, 15 Apr 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
saggy pants and low waist trousers will be banned in American town

ये खबर उन लोगों के लिए चेतावनी है जो ढीली पैंट या ट्राउजर पहनने के शौकीन है। अमेरिका के एक शहर में अगर किसी युवक की पैंट या ट्राउजर कमर के नीचे खिसकता नजर आया तो उसे भारी भरकम जुर्माना देने के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार लुइसियाना प्रांत के शहर टेरेबोन पैरिश में ये दिलचस्प नियम बना है। नियम के अनुसार अगर सड़क पर कोई ऐसा दिखा जिसका ट्राउजर उसकी हिप्स के नीचे खिसक रहा है और अंडरवियर दिख रहा है तो उसे जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन


आजकल युवाओं में 'लो वेस्ट' का चलन जोरों पर है। इसमें बिना बैल्ट लगाए कमर के नीचे खिसकता पैंट या कैपरी पहन लेते हैं और अंडरगारमेंट्स सबको दिखते हैं। सेलेब्रिटी जस्टिन बीवर भी 'लो वेस्ट' और सेगी पैंट्स के दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन टेरेबोन पैरिश शहर के प्रशासन को 'लो वेस्ट' नैतिक तौर पर सही नहीं लगता। प्रशासन का कहना है कि कमर से नीचे खिसकते कपड़े जबसे चलन में आए हैं तबसे जनता को सड़क पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के साथ बाहर निकले लोग फैशन के इन दीवानों को देखकर नजर नीचे कर लेते है।

कितनी ढीली होगी जेब
नियम के अनुसार यदि कोई पहली बार नियम तोड़ते पाया गया तो उसे 30 डॉलर देने होंगे। दूसरी बार पकड़े जाने पर 70 डॉलर और तीसरी बार पक़ड़े जाने पर जुर्माने के साथ साथ 16 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी होगी।

ओबामा को भी पसंद नहीं
1998 में बराक ओबामा भी इस फैशन की खिलाफत कर चुके हैं। ओबाना ने कहा था 'युवको को अपनी पैंट संभाल कर रखनी चाहिए, कितना बुरा लगता है जब आप अपनी मां या दादी मां के साथ जा रहे हैं और आपका अंडरवियर बाहर झांक रहा है।'


कहां से आया फैशन
लो वेस्ट का फैशन अमेरिकी जेलों से निकल कर आया है। यहां कैदियों को चूंकि पैंट में बैल्ट लगाने की अनुमति नहीं मिलती थी इसलिए उनकी पैंट कमर से नीचे खिसकती रहती थी। यहीं से ये अंदाज लो वेस्ट फैशन के रूप में फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed