{"_id":"56950e52-c31b-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ricky-naputi-battles-fat-weight-405-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जनाब का वजन है 405 किलो","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस जनाब का वजन है 405 किलो
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
मोटा होना कितना तकलीफदेह है भला इस जनाब से पूछिए।
विज्ञापन
39 साल के रिकी नेपुटी का वजन है 405 किलो। पिछले कई साल से वे अपने घर से बाहर नहीं निकले हैं।
वैसे रिकी का घर तो खूबसूरत गुआम द्वीप के किनारे ही है लेकिन कई सालों से उन्होंने इसका नजारा तक नहीं देखा है।
जब कभी प्रकृति के इस अनुपम नजारे देखने की चाहत होती है वे मन मसोसकर रह जाते हैं। मोटापे की वजह से उनके लिए कहीं भी आना-जाना मुश्किल हो गया है।
रिकी का कहना है कि कई साल पहले मैंने गुआम के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया था। पर अब मैं सूरज की किरणों और पानी की बौछार की कमी को महसूस करता हूं।
रिकी की परेशानी डॉक्टरों की एक सलाह ने और बढ़ा दी है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे सर्जरी के लिए अपना वजन घटाना ही होगा।
हालांकि नेपुटी के लिए राहत की बात यह है कि उसका हमसफर इस मुश्किल घड़ी में साथ है। कई सालों से नेपुटी की बीवी चेरिल उसकी हर जरूरत पूरा कर रही है।
चेरिल का कहना है, ''रिकी का देखभाल करना किसी बच्चे से कम नहीं है।''