{"_id":"d5ebfe8c74f9d4abf6cf4aa5df4a2165","slug":"rhino-hunting-permit-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रुपए में नीलाम हुआ गैंडे को मारने का परमिट","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दो करोड़ रुपए में नीलाम हुआ गैंडे को मारने का परमिट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये किसी जमीन का परमिट नहीं है बल्कि एक गैंडे के शिकार का परमिट है। डलास में हुई एक नीलामी के तहत विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके काले गैंडे के शिकार के परमिट को करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपए में नीलाम किया गया।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, इस नीलामी का उद्देश्य संरक्षण प्राप्त प्रजातियों के लिए धन जमा करना था। हालांकि इस नीलामी का व्यापक तौर पर विरोध भी हो रहा है।
विज्ञापन
इस लड़की की कटी नाक के पीछे है एक गहरा राज
विज्ञापन
डलास सफारी क्लब के प्रवक्ता स्टीव वेगनर ने नामीबिया में इस परमिट की नीलामी की पुष्टि भी कर दी है लेकिन उन्होंने नीलामी के विजेता का नाम नहीं बताया है।
इन 13 तस्वीरों में छिपा है एक गहरा राज, जानना नहीं चाहेंगे आप?
इससे जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इन धन का इस्तेमाल प्रजाति के संरक्षण में होगा। उन्होंने बताया कि जिस गैंडे को मारने के लिए ये परमिट दिया गया है वो एक बूढ़ा गैंडा है। वो इतना बूढ़ा हो चुका है कि वो जनन भी नहीं कर सकता।
क्या आप इन 5 बातों के बारे में जानते हैं, जो मौत के बाद होती हैं...?
इसे मारने के कारण के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ये गैंडा बाकी जीवों के लिए काफी आक्रामक हो रहा था इसलिए उसे मारने का फैसला लिया गया।
जेल से आया शुक्राणु, अस्पताल में पैदा हुआ बच्चा
वहीं दूसरी ओर इस नीलामी की भावना को दरकिनार करते हुए, कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।