गंजे हैं? अगर हां, तभी उठा सकेंगे इस चीज का पूरा मजा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये पूरी दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां गंजेपन को खूबसूरत होने का दर्जा दिया जाता है।
यहां गंजे लोगों को आप तनाव में या फिर बाल न होने की वजह से शर्मिंदा कभी नहीं देखेंगे क्योंकि यहां उनके लिए हैं खुश होने के कई मौके।
स्वागत है आपका एक जापानी रेस्टोरेंट में जहां गंजे मेहमानों को खास तरह का डिस्काउंट दिया जाता है। ऐसे लोगों की यहां बहुत इज्जत होती है और खास सुविधाएं भी दी जाती हैं।
अब बुरा क्यों महसूस करें?
इस रेस्टोरेंट की मालकिन योशिको टोयोडा का कहना है कि गंजा होना जापान में एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है।
इसलिए ताकि ऐसे लोगों अपनी हालत पर कोई तरस न आए, इसलिए उन्हें खाने-पीने पर खास डिस्काउंट दिया जाता है।
ऐसा भी है कि अगर वो लोग अपने जैसे कई लोगों को वहां एक साथ लेकर आते हैं, तो उन्हें और भी डिस्काउंट दिया जाता है।
राहत भरी जगह
रेस्टोरेंट आने वाले लोगों को ये जगह अपनी खासियत के कारण पसंद है।
गंजेपन से जूझ रहे लोग यहां आकर खुद को आत्मविश्वास से लबरेज मानते हैं और खुश रहते हैं।
तो अगर आप अब गंजे होने लगे हैं तो आपके लिए दुख होने की नहीं, एक खुशखबरी है।
जब ग्यारह भूखे शेरों को मिला अपना शिकार!