{"_id":"9a76893e-534f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"reduced-286-kg-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में घटाया 286 किलो वजन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
तीन साल में घटाया 286 किलो वजन
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते है कि मन में अगर कुछ करने का जज्बा हो तो फिर कोई भी चीज असंभव नहीं रह जाती है। ऐसा ही जज्बे के साथ दुनिया के सबसे मोटे आदमी का खिताब पाने वाले पॉल ने तीन सालों में 286 किलो वजन घटाने का कारनामा कर दिखाया है। मोटापे के चलते पॉल मेसन के पास अपने बिस्तर पर पड़े रहने के अलावा कोई चारा नहीं था, क्योंकि 444 किलो का भारी भरकम शरीर उसे हिलने डुलने की इजाजत नहीं देता था।
विज्ञापन
ये सब पॉल का तनाव और बढ़ाता ही था और पॉल ने तय किया कि वो अपना वजन कम करेंगे लेकिन 444 किलो का वजन कम करना कोई आसान काम तो था नहीं और फिर इस पर भला किसे भरोसा होता लेकिन पॉल ने ना सिर्फ वजन कम किया बल्कि सिर्फ तीन साल में 286 किलो वजन कम कर मिसाल भी बन गए।
विज्ञापन
पॉल अब सिर्फ 158 किलो के हैं और उन्होंने बहुत हद तक आम लोगों की तरह जीना शुरू कर दिया है। उन्होंने आभूषणों का अपना कारोबार भी शुरू किया हैण् कभी पॉल मेसन की एक दिन की खुराक 20,000 कैलोरी हुआ करती थी जो आमतौर पर जरूरी कैलोरी से लगभग दस गुना ज्यादा थी। इसकी वजह से पॉल का वज़न इतना बढ़ गया कि वो मोहताज होते चले गए, वे बताते हैं मेरा जीवन दूसरों की मदद पर निर्भर हो गया था। लेकिन अब जब आप खुद चल। फिर सकते हैं तो ये किसी पुरस्कार से कम नहीं है। अब आप जो चाहें कर सकते हैं। पेट की सर्जरी कराने के बाद पॉल का वज़न अब 158 किलोग्राम है। वह अपना वज़न और भी कम करना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए और सर्जरी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
बुरे दिनों की कहानी
पॉल मेसन अब एक किताब लिख रहे हैं जिसमें वह अपने अनुभव साझा करेंगे और खान.पान की बुरी आदतों के बारे में लोगों को जागरुक करेंगे, पॉल पहले हर समय मछली, चिप्स, चीनी भोजन और कबाब खाते रहते थे। लोगों को संदेह था कि वह शायद ही कभी अपना वज़न कम करने में कामयाब होंगे। पॉल का कहना है कि उन्हें कुछ टीवी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का न्यौता मिला है जिसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया और अमरीका जाना चाहेंगे। वज़न घटने से पॉल की जीवन में अब गति आ रही है। उन्हें अपने लिए एक जीवनसाथी की भी तलाश है।