फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   really it is an unusual hotel

रेस्टोरेंट..यहां खाने के साथ खाइए गालियां भी

Fri, 10 May 2013 05:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 10 May 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
really it is an unusual hotel

रेस्टोरेंट में खाना खाना किसे पसंद नहीं होता। आप भी अपने शहर के लगभग सभी नामचीन रेस्टोरेंट में जा चुके होंगे। कहीं का खाना आपको पसंद होगा तो कहीं का माहौल। पर क्या आप किसी ऐसे रेस्टोरेंट में गए हैं जहां का उसूल अपने मेहमानों को गाली देना है।

विज्ञापन


जी हां, इस रेस्टोरेंट का नियम है कि खाना खाना हो तो खाओ वरना भाड़ में जाओ। वीनस सर्किल नाम का यह रेस्टोरेंट शिकाग के पास लिंकन पार्क में स्थित है।

वीनस सर्किल अपने हॉटडॉग के लिए पूरे अमेरिका में मशहूर है। इसके अलावा जो बात इसे औरों से अलग करती है वो है यहां के उसूल।

यहां आने वाले हर कस्टमर के साथ गाली-गलौज करने का ट्रेंड है। खासतौर पर वीकेंड में तो यह अपने पूरे शबाब पर होता है। लेकिन रेस्त्रां की इस बात से यहां आने वाला हर ग्राहक पहले से ही वाकिफ होता है। ऐसे में बुरा मानने का सवाल नहीं पैदा होता। उन्हें मतलब होता है तो सिर्फ यहां मिलने वाले टेस्टी हॉट डॉग से।
विज्ञापन


कई बार तो ऐसा होता है कि ग्राहक भी वेटर्स से गाली देकर ही बात करते हैं और ऑर्डर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed