{"_id":"282e32314a5d39ff50c20b220ab0130d","slug":"rare-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखे चोर! इनकी कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अनोखे चोर! इनकी कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर तो कई तरह के होते हैं लेकिन लुटेरों का ये समूह अपने आप में काफी खास है। ये चोर दिखते तो हैं आम चोरों की तरह, लेकिन चोरी करने का इनका तरीका पूरी तरह जुदा है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, फ्लोरिडा में तीन लोगों का ये समूह मिलकर चोरी किया करता था। ये ग्रुप पहले तो घर में घुस जाता था और बाद में घर के सारे कीमती सामान की एक-एक फोटो खींच लेता।
विज्ञापन
उसके बाद ये इन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर दिया करते थे। अलग-अलग तरह से इन सामान को बेचने के लिए विज्ञापन देते थे।
उसके बाद जब उन्हें इन सामान के लिए कोई ग्राहक मिल जाता था, तो ये वापस उसी घर में जाकर चोरी कर वही सामान ले आते थे।
ये सारा मामला काफी दिन से चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें एक ग्राहक मिल गया, जो एक फ्रिज खरीदना चाहता था। जब ये चोर एक घर में घुसे, तो उस घर के पड़ोसी ने उसे पहचान लिया और पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, ये चोर इसी घर में एक बार चोरी कर चुके थे। इसलिए पड़ोसी उन्हें पहचान गए। कुछ ही देर में पुलिस वहां आ पहुंची और सारे लुटेरों को पकड़ कर ले गई।