{"_id":"624134149a09478af09b4d6816c6405c","slug":"rapist-rapes-her-4-times-falls-asleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप करने के बाद सो गया बलात्कारी, पुलिस आई तो खुली आंख","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
रेप करने के बाद सो गया बलात्कारी, पुलिस आई तो खुली आंख
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
कितनी अजीब बात है कि कोई बलात्कार जैसा जघन्य अपराध करे और बाद में निश्चिंत होकर सो जाए। क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, बलात्कारी ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधकर चार बार उसके साथ बलात्कार किया और बाद में वहीं सो गया।
विज्ञापन
इस बीच महिला को पड़ोसियों को सूचित करने और पुलिस को बुलाने का काफी समय मिल गया। और बलात्कारी पकड़ा गया।
मामला पिछले साल दिसंबर का है लेकिन बीते दिन कोर्ट की पेशी के दौरान पूरा मामला सामने आया।
ड्यूब पर क्रिमिनल लॉ के तहत मुकदमा चल रहा है। सुनवाई के दौरान वकील ने उस दिन की घटना के बारे में बताया कि उस रात महिला अपने दो बेटों के साथ बिस्तर पर सो रही थी।
विज्ञापन
महिला ने दरवाजा अंदर से बंद नहीं कर रखा था। कमरे में घुसकर इस शख्स ने महिला को बिस्तर से जमीन पर खींच लिया और बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।
चार बार रेप करने के बाद बलात्कारी वहीं सो गया। उसे सोता पाकर महिला ने लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को भी बुला लिया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन