{"_id":"95d76a30-d354-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"racy-picture-of-a-russian-teacher-in-her-underwear-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर की जगह चुरा ली टीचर की निजी तस्वीरें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पेपर की जगह चुरा ली टीचर की निजी तस्वीरें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
बच्चे शरारती होते हैं लेकिन इसे शरारत तो बिल्कुल ही नहीं कहा जा सकता। जहां कुछ स्टूडेंट्स ने अपनी टीचर की एक बेहद निजी तस्वीर को सोशल साइट पर डाल दिया।
विज्ञापन
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि इन बच्चों ने सोचा कि अगर उन्हें एग्जाम के पेपर मिल जाएं तो वो आसानी से पास हो जाएंगे। और उन्हें इसका मौका भी मिल गया।
उनकी टीचर नतालिया मोकोलोवा क्लास में पढ़ा रही थी और इसी दौरान कुछ देर के लिए वो बाहर चली गई। छात्रों ने बिना कुछ सोचे-समझे नतालिया का लैपटॉप खोला। लेकिन बजाय पेपर मिलने के उन्हें अपनी टीचर की कुछ बेहद निजी तस्वीरें मिल गईं।
विज्ञापन
कुछ तस्वीरों में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी और कुछ में अर्द्घनग्न। 15 साल की उम्र के इन छात्रों ने बिना परिणाम की चिंता किए इन तस्वीरों को सोशल साइट पर डाल दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब टीचर लौट कर आई तब तक ये फोटो हर छात्र ने देख ली थी। टीचर को जब इस बारे में पता चला तो उसने शर्म के मारे स्कूल आने से ही मना कर दिया।
वहीं दूसरी ओर जांच अधिकारी पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस लैपटॉप से तस्वीरें ली गई हैं वो नतालिया का न होकर उसके ब्वॉयफ्रेंड का था।