{"_id":"e23612d1d89c1f701ef7c361676a1fca","slug":"puppy-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतिया की इज्जत बचाने के लिए कुत्ते ने की घंटों पहरेदारी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कुतिया की इज्जत बचाने के लिए कुत्ते ने की घंटों पहरेदारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 07:31 AM IST
विज्ञापन
जब भी इनका जिक्र होता है तो कहा जाता है कि ये इंसान के सबसे अच्छे दोस्त हैं लेकिन इस कुत्ते ने प्यार की एक नई परिभाषा दी है।
विज्ञापन
डेलीमेल की खबर के अनुसार, इस कुत्ते ने प्यार को एक नया रूप दिया है और शायद इसे ही सच्चा प्यार कहते हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि दक्षिणी चीन के हुनान प्रांत में एक कुतिया गटर में गिर गई।
बेचारी लाख कोशिशों के बाद भी गटर से बाहर नहीं आ पा रही थी लेकिन उसे ढांढस देने के लिए एक कुत्ता पूरी रात 10 घंटे तक उसके लिए खड़ा रहा।
इसके बाद सुबह होने पर 77 साल की झुमेई से रहा नहीं गया। दरअसल झुमेई देर रात से इस कुत्ते को ही देख रही थीं और ये समझने की कोशिश कर रहा था कि ये कुत्ता गटर के पास क्या कर रहा है।
विज्ञापन
सुबह 6 बजे के करीब उन्होंने देखा कि कुत्ता अब भी वहीं है तो उन्होंने वहां जाकर देखने का फैसला किया।
गटर में पड़ी कुतिया को देखकर उनका मन भर आया और उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया। जिसके बाद कुत्तों का ये प्रेमी जोड़ा अपने रास्ते चला गया।
देखें कुत्ते की ये प्यारी सी लव स्टोरी: