फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Pub burglar found passed out in bar after helping himself to beer

पब में गया चोरी करने और पीकर वहीं लुढ़क गया

Fri, 07 Jun 2013 03:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
Pub burglar found passed out in bar after helping himself to beer

'ये प्यास है बड़ी' वाला स्लोगन तो आपने जरूर पढ़ा होगा लेकिन पब में चोरी करने गए इस चोर के लिए उसकी प्यास काफी महंगी पड़ गई।

विज्ञापन


एडम बेल पब में गया तो चोरी करने था लेकिन वहां उसकी प्यास जग गई और उसने बिना सोचे समझे कई पैग गटक लिए। बस फिर क्या था, ऐसा नशा चढ़ा कि बेल पब के फर्श पर ही सो गया।

जब उसकी आंख खंली तो पुलिस उसके सामने थी। बेल को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर सारा माजरा समझ आया। सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि वो बार टेबल के सामने आकर रुकता है और उसके बाद एक ग्लास में बीयर उड़ेलता है।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही वो फर्श पर ही सो जाता है। उसके पीने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगली सुबह साढ़े सात बजे उसकी नींद खुलती है। लेकिन तब तक पब खुल चुका था और उसके जेल जाने का रास्ता भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed