फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   professional cuddler make a sensible sleep to every one

चोर हो या पुलिस, सबसे चिपक कर सोती है 'कडलर'

Wed, 07 Nov 2012 01:25 PM IST
न्यूयार्क।
न्यूयार्क। Updated Wed, 07 Nov 2012 01:25 PM IST
विज्ञापन
professional cuddler make a sensible sleep to every one
आपने अब तक कई तरह के बिजनेस के बारे में सुना होगा लेकिन ‘चिपक कर सोने’ का बिजनेस इन दिनों चर्चा जोरों पर है। आप सोच रहे होंगे कि यह बिजनेस करने वाली युवतियां प्रॉस्टीट्यूट है तो आपको बता दें कि यह लड़की पेशेवर कडलर (गले लगाने वाले) है। एक पेशेवर कडलर अनजान मर्दों के साथ रोजाना सोने के लिए 360 डॉलर (14 हजार रुपये) और एक घंटे के 60 डॉलर (तीन हजार रुपये) लेती हैं।
विज्ञापन


29 वर्षीय पेशेवर कडलर जैकी सैमुअल ने बताया कि पैसों की कमी के कारण उसने इस प्रोफेशन को अपनाया है। उसका कहना है कि वह इस काम को वह बुरा नहीं मनती है। मुझे अपनी पढ़ाई और अपने बच्चे के लिए यह काम करना पसंद है। उसने बताया कि एक हफ्ते में तकरीबन 30 पुरुषों के साथ हम बिस्तर होती हैं, लेकिन इसमें कोई भी अश्लील हरकत नहीं की जाती। उनके यहां आने वाले लोगों में अपराधी से लेकर सैनिक भी होते हैं। जैकी बताती हैं कि फिर भी लोग इसे बुरा मानते हैं। हालांकि मेरे बिजनेस से ज्यादा लोगों बेखबर हैं, लेकिन कालेज उन्हें निकालने की धमकी दे चुका है। वहीं उसके साथी छात्र उसे वेश्या तक कहते हैं।
विज्ञापन


जैकी ने कहा कि उसे बचपन से पता है कि चिपक कर कैसे सोया जाता है। चिपक कर सोना शरीर के लिए भी लाभदायक है। इसमें आध्यात्म और फन का मिश्रण भी हैं। उसने बताया कि उनके यहां आने वाले लोगों के जीवन में कई परेशानियां हैं। उनके कुछ पुराने ग्राहक ऐसे हैं, जिनकी पत्नियों की मौत हो चुकी है। कुछ ऐसे हैं, जो पहली बार लड़की के साथ सोना चाहते हैं। कुछ अपनी घरेलू समस्याओं से ग्रस्त है। जैकी अपनी सर्विस की आनलाइन प्रचार भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बिजनेस में अंर्तवस्त्रों से ढके शरीर के किसी भी हिस्से को छूने पर पाबंदी है। सोते समय वह पाजमा पहनती हैं। यह बिजनेस इतना अच्छा चल रहा है कि उन्होंने एक और प्रोफेशनल कडलर को रख लिया है। कई बार ऐसा भी होता है कि ग्राहक दो औरतों के साथ सोना चाहता है। बावजूद इसके किसी भी तरह की अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं की जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि जैकी को अश्लील फोन कॉल और ईमेल मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed