{"_id":"c964821c37e78fbf1cd6d3f24b94a682","slug":"probation-officer-armoured-car-jessica-luebke-los-angeles-omg","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिले एक करोड़ नकद, वापस लौटाए","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सड़क पर मिले एक करोड़ नकद, वापस लौटाए
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको सड़क पर एक करोड़ नकद मिल जाएं तो आप क्या करेंगे? अमेरिका की जेसिका ल्यूबके ने इसे उसके मालिक को लौटा दिया।
विज्ञापन
वेबसाइट मेट्रो के अनुसार अमेरिका के लॉस एंजिलस में एक कैसिनो कार से 223600 डॉलर (एक करोड़ 38 लाख रुपये) गिर गए थे, उसी रास्ते से जेसिका अपने ऑफिस को जा रही थी और उसे वह बड़ा सा बैग दिखा। सड़क किनारे सुनसान बैग में 20 डॉलर और 100 डॉलर के नोट भरे हुए थे। उसने तुरंत वहां के मेयर को फोन कर इसकी जानकारी दी।
तब तक उस बैग को ढूंढते हुए सुरक्षा गार्ड्स के साथ वह कैसिनो कार भी पहुंच गई जिससे नोटों से भरा यह बैग गिर गया था। सही सलामत सारे नकद पाकर उन्होंने राहत की सांस ली। वह कार बूमटाउन कैसिनो से नकद लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
जेसिका लॉस एंजिलस के जेफरसन डिस्ट्रिक्ट में प्रोबेशन ऑफिसर के रूप में काम करती है।