{"_id":"9df7b57bac42dcc5ab69b700c5397dff","slug":"prisoner-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शख्स, जिसे आजादी से ज्यादा पसंद है जेल की कैद","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक शख्स, जिसे आजादी से ज्यादा पसंद है जेल की कैद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
आपने प्यार-मुहब्बत के कई किस्से सुने होंगे लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी शख्स को जेल से प्यार हो जाए।
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे कि किसी को जेल से कैसे प्यार हो सकता है, तो आपको बता दें कि ये बेहद अजीबोगरीब मामला चीन का है।
चमत्कार या कुछ और और, गर्भ थैली समेत ही बाहर आ गया बच्चा
क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, बीते दिनों एक शख्स ने जानबूझकर एक बस में आग लगा दी ताकि उसे जेल भेज दिया जाए।
60 वर्षीय ये शख्स बेघर है और बस जलाने के आरोप में उसे चार साल की सजा सुनाई गई है। इस शख्स का दूसरा नाम वांग है। एक स्थानीय समाचार पत्र के हवाले से कहा गया है कि वांग ने ये सबकुछ जानबूझकर किया ताकि उसे जेल हो जाए और वो जेल जाकर रह सके और खाना खा सके।
विज्ञापन
'दाढ़ी में खुद को ज्यादा सेक्सी और सुंदर महसूस करती हूं'
इससे पहले उसे एक अपराध के तहत 14 साल की सजा हो चुकी है। सजा पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया था लेकिन बस में आग लगाकर वो दोबारा दोषी बन गया है।
इनके कान में घुसा बैठा था वो और इन्हें खबर तक नहीं
उसका कहना है कि जेल के बाहर न तो उसका कोई घर है और न ही रिश्तेदार। ऐसे में जेल ही उसे ज्यादा अच्छी लगती है।