{"_id":"3cfe20c2-6cf5-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"prisioner-get-back-in-jail-in-sake-of-beer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की लत का एक नुकसान ऐसा भी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
शराब की लत का एक नुकसान ऐसा भी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Feb 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि आदमी शराब के लालच में जो न करे वो कम है। कई बार ये लालच इतना बढ़ जाता है कि लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ जेल से भागे एक कैदी के साथ हो गया।
विज्ञापन
पेनसिलवेनिया में जेल से भागा कैदी शराब के लालच के चक्कर में फिर जेल में आ गया। दरअसल टिमथोनी बोनर जो किसी को चोट पहुंचाने के आरोप में जेल की सजा काट रहा था, मौका पाकर जेल की इमारत से बाहर आ गया। जेल से बाहर आने के बाद बोनर को बीयर की तलब लगी तो वो बीयर बार तलाशने लगा। बोनर की किस्मत देखिए कि वो बीयर तलाशता हुआ एक पुलिस स्टेशन के पास बने बीयर बार में जा पहुंचा।
विज्ञापन
यहां तक भी ठीक था। बोनर की पहचान किसी को पता नहीं थी। लेकिन बोनर को बीयर की इतनी तलब थी कि उसने वेटर से कहा कि जल्द बीयर लाए नहीं तो बुरा होगा। बोनर ने वेटर से कहा कि वो जेल से भाग कर आया है और शराब नहीं मिली तो उसकी पिटाई कर देगा।
विज्ञापन
बोनर शांत बैठने की बजाय ऊटपटांग हरकतें करता रहा। शराब लाने में देर हुई तो बोनर ने वेटर की पिटाई भी कर दी। इतने में बीयर बार के मालिक ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बोनर को गिरफ्तार कर वापिस जेल पहुंचा दिया।