{"_id":"633725880c2b45ebcd26b6741baa6d69","slug":"prehistoric-elephant-had-giant-spoonbill","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन हाथियों मे सूंड की जगह हुआ करते थे बड़े चम्मच ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इन हाथियों मे सूंड की जगह हुआ करते थे बड़े चम्मच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
सूंड के बिना हाथी की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। शायद किसी ने कभी अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि हाथी सूंड के बिना हो भी सकता है।
विज्ञापन
लेकिन आप ये सुनकर अचरज में पड़ जाएंगे कि प्रागैतिहासिक काल में हाथियों की सूंड नहीं हुआ करती थी।
डेली मेल की खबर के अनुसार, प्रागैतिहासिक हाथियों में एक अलग किस्म की सूंड हुआ करती थी। जो काफी हद तक बड़े चमचे की तरह होती थी।
ये हाथी इस प्रकार की सूंड का इस्तेमाल कठोर शाक-सब्जियों को काटने में किया करते थे। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि ये हाथी मूल रूप से पानी में रहा करते थे।
विज्ञापन
ऐसे में चप्पू समान उनकी सूंड उन्हें खाना खोजने और पानी को छानने में मदद करती थी। वैज्ञानिकों को इन प्रागैतिहासिक हाथियों के कई जीवाश्म मिले हैं, जिसके आधार पर वैज्ञानिकों ने ऐसी सूंड होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
आज कल के हाथियों की ही तरह ऐसा माना जाता है कि प्लेटीबेलोडोन प्रजाति के ये हाथी अपनी विशेष सूंड से ही खाना खाते होंगे लेकिन उनकी ये सूंड उन्हें कठोर शाक-पत्तियों को काटने में मदद करती होगी।
ये हाथी आकार में अफ्रीकी हाथियों से थोड़े छोटे हुआ करते थे।
देखें तस्वीर: