{"_id":"f9a5841c-d038-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"polish-boyfriend-shopping-in-supermarket-just-hours-before-he-murdered-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस के पैसे के लिए गर्लफ्रेंड को जला दिया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इंश्योरेंस के पैसे के लिए गर्लफ्रेंड को जला दिया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि पैसा ऐसी चीज है जो अच्छे-अच्छे रिश्तों में जहर घोल देती है और मामला जब करोडों का हो तो कहना ही क्या।
विज्ञापन
रफल नोवाक को पता था कि कैथरीन के नाम एक मोटी रकम का लाइफ इंश्योरेंस है। और शायद यही वजह थी कि वो उससे हर तरह का प्यार जताता था। ताकि उसे कभी भी उस पर शक न हो।
लेकिन एक दिन पोलैंड के इस धोखेबाज ने अपनी असली प्रेमिका और उसके अंकल के साथ मिलकर कैथरीन को मौत के घाट उतार दिया। रफल की इस रहस्मयी गर्लफ्रेंड ने अपने अंकल के साथ मिलकर कैथरीन की लाश को कार की डिग्गी में ठूस दिया और बाद में उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
यह सबकुछ पूरी सोच के साथ किया गया ताकि लाइफ इंश्योरेंस का पूरा फायदा मिले। अब जबकि पूरा मामला साफ हो गया है और तीनों पर आरोप तय कर दिए गए हैं तो कैथरीन के मां-बाप ने तीनों के लिए सख्त सजा की मांग की है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने तो ब्रिटेन के आव्रजन नियमों पर भी सवाल उठाए है। उनका कहना है कि अगर नियमों में इतनी ठील नहीं दी जाती तो रफल यहां नहीं होता और उनकी बेटी जिंदा होती।
(फोटो में नजर आ रहे हैं रफल और कैथरीन)