{"_id":"5ff00598-7018-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"police-order-to-lover-to-get-marriage-his-girl-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत हुआ प्रेम, अब शादी कर लो वरना...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बहुत हुआ प्रेम, अब शादी कर लो वरना...
सांडी (हरदोई)।
Updated Wed, 06 Feb 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
प्रेम तो हर कोई करता है लेकिन प्रेम को अंजाम देना हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रेम करने वाले युवक को युवती से शादी करने का फरमान सुना दिया। पुलिस का कहना है कि प्रेम करते वक्त युवक ने नहीं सोचा तो अब शादी के समय क्यों सोच रहा है। पुलिस ने चेतावनी तक दे डाली है कि अगर युवक शादी से मुकरता है तो उसके खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाएगा।
दरअसल प्रेम प्रसंग के इस मामले में युवती गर्भवती हो चुकी है। मामले का खुलासा होने पर एसओ ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। एसओ ने शादी का सुझाव रखा, जिस पर दोनों पक्ष रजामंद हो गए। देर रात पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
दोनों पक्ष मंगलवार को जिला विवाह अधिकारी के यहां आवेदन करने पहुंचे। थाना क्षेत्र के गांव सांडी देहात क्षेत्र के एक गांव की निवासी गुड्डी (काल्पनिक नाम) को दो दिनों से उल्टियां आ रही थीं। परेशान मां ने कसबे के प्राइवेट चिकित्सक को गुड्डी को दिखाया। जिसने युवती के गर्भवती होने की बात कही। यह सुनते ही मां के होश उड़ गए। घर आकर मां ने अपने पति को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
काफी कुरेदने के बाद युवती ने पड़ोसी युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग होने की बात बताई, जिस पर युवती के पिता ने युवक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही युवक को घर से हिरासत में ले लिया।
दोनों पक्ष सजातीय होने के कारण एसओ ने उनके माता पिता को थाने बुलवाकर कहा कि या तो वह एक दूसरे से शादी कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। मामला तूल पकड़ते देख युवक व उसके परिजनों ने शादी के लिए सहमति दे दी। युवती के परिजन भी इस बात पर तैयार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों की ओर से मंगलवार को जिला विवाह अधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया। यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। उधर, एसओ बृजलाल यादव ने बताया कि दोनों ही पक्षों के लोग युवक व युवती को बालिग बता रहे थे, जिससे उन्होंने शादी का सुझाव दिया। यदि वह शादी न करना चाहते हैं तो तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।