फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Police called to stop man from farting

लड़के ने छोड़ी गंदी गैस, पड़ोसी ने बुलाई पुलिस

Fri, 20 Sep 2013 08:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
Police called to stop man from farting

कभी-कभी पुलिस के सामने भी ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि उन्हें समझ नहीं आता कि वो क्या करें और क्या नहीं।

विज्ञापन


अब मिशिगन के इस पुलिस अधिकारी को ही ले लीजिए, बेचारा दौड़े-दौड़े गया कि वहां कोई कत्ल या चोरी न हो गई हो, लेकिन जब वहां पहुंचा तो मामला कुछ और ही था।

क्रेजी न्यूज 24 की खबर के अनुसार, उस दिन इस पुलिस अधिकारी को एक फोन आया, जिसमें घरेलू हिंसा की शिकायत की गई।

मौके की नजाकत को समझते हुए वो जैसे ही वहां पहुंचे उनके चेहरे पर हंसी तैर गई। दरअसल फोन पर जुल्म करने की शिकायत की गई थी।

लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि ऐसा कोई मामला नहीं बल्कि मामला कुछ यूं था कि लड़का गंदी-गंदी बास छोड़ रहा था, जिसकी वजह से लड़की ने अपने मुंह पर हाथ रख रखा था।
विज्ञापन


ये फोन कॉल उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक पड़ोसी ने की थी, जिसे उस घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। पड़ोसी को लगा कि लड़का, लड़की को मार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसी बात के बिनाह पर पुलिस को फोन भी किया था। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची और लड़की ने दरवाजा खोला तो वो खुद भी आश्चर्य में पड़ गई।

जब पुलिस ने उसके चीखने का कारण पूछा तो उसने बताया कि दरअसल उसका ब्वॉयफ्रेंड गंदी-गंदी गैस छोड़ रहा था, जिस वजह से वो चीख रही थी। ये सुनने के बाद पुलिस वहां से चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed