{"_id":"1569c17a68d435e98f3c367a258e4e19","slug":"police-called-to-remove-cat-that-refused-to-leave-from-car-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली ने किया बाहर निकलने से इनकार, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बिल्ली ने किया बाहर निकलने से इनकार, बुलानी पड़ी पुलिस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि सिर्फ चोरों को पकड़ने के लिए ही पुलिस को जोर आजमाइश करनी पड़ती है। कभी-कभी जानवर भी पुलिस को परेशान कर देते हैं।
विज्ञापन
अब इस घटना को ही ले लीजिए। जहां एक बिल्ली ने पुलिस को अपने आगे हार मानने पर मजबूर कर दिया।
क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, एक बिल्ली गलती से कार के इंजन में घुस गई और लाख कोशिश के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
हर बार कार का मालिक उसे बाहर निकालने की कोशिश करता लेकिन वो बाहर ही नहीं निकलती। रोडे आइलैंड के क्रिस्टीन हैरिंगटन जब लाख कोशिशों के बाद भी बिल्ली को बाहर नहीं निकाल सके तो उन्होंने मजबूरी में पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पुलिस को भी बिल्ली को बाहर निकालने में करीब 45 मिनट का समय लगा।