फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   pizza, healthier than salad

आ गया स्पेशल पिज्जा, इसे खाने से नहीं बढ़ेगा मोटापा

Fri, 17 May 2013 01:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 17 May 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
pizza, healthier than salad

अगर मोटापे के ख्याल से आपने पिज्जा खाना छोड़ दिया है तो अब खुश हो जाइए। अब एक ऐसा पिज्जा आ गया है जो सलाद से भी अधिक पौष्टिक है और इसे खाने से वजन भी नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन

 
डेली मेल की खबर के मुताबिक, ह्यूमन न्यूट्रिशन के प्रोफेसर माइक लीन ने 47 पोषक तत्वों वाला यह पिज्जा बनाया है। अपनी तरह का यह पहला पिज्जा है जिसे खाने से केवल फायदा ही है, नुकसान कोई नहीं।
विज्ञापन


प्रोफेसर ने इसे ईट-बैलेंस्ड पिज्जा नाम दिया है। यह तीन स्वादों में उपलब्ध है। लीन के मुताबिक आजकल लोगों के पास समय नहीं है और इसीलिए वो बाजार में बने-बनाए खाने को ही प्राथमिकता देते हैं। जिसे खाने से पहले सिर्फ गर्म ही करना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक बाजार में कुछ भी ऐसा नहीं था जो फटाफट खाने के साथ ही पौष्टिक भी हो। पिज्जा का बाजार काफी बड़ा है। पर कुछ में मसाले अधिक होते हैं, कुछ में फैट। वहीं दूसरी ओर अभी तक ऐसा कोई पिज्जा नहीं था जिससे खनिज और विटामिन की कमी पूरी होती हो।


ऐसे में यह पिज्जा एक बेहतर विकल्प है। यह 47 पौष्टिक तत्वों से युक्त है। ये खास पिज्जा अगले हफ्ते से इंग्लैंड और वेल्स में बिकने भी लगेगा। भारत में सलाद वाला पिज्जा कब तक मिलेगा, इस संबंध में जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed