{"_id":"dfde58f6-a405-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"piglet-fights-for-survival-after-being-born-with-two-snouts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मुंह वाला सुअर का बच्चा, कब तक जी पाएगा?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दो मुंह वाला सुअर का बच्चा, कब तक जी पाएगा?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मुंह वाले बछड़े के बाद अब दो मुंह वाले पिग्गी यानी सुअर शावक की खबर इंटरनेट पर सनसनी फैला रही है। इस शावक के शरीर पर हर चीज अपने स्वरूप के अनुसार है लेकिन इसके मुंह पर दो थूथन (खाने वाला मुंह) हैं जबकि चेहरे पर एक ही आंख है।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार पूर्वी चीन के जिउजिएंग प्रांत में पैदा हुआ ये सूअर अपनी विचित्र शारीरिक बनावट के चलते चर्चा में है। लोगों ने इसे शुक्रवार सुबह देखा जब इसके जन्म को कुछ घंटे हो चुके थे।
विज्ञापन
सूअर के मालिक का कहना है कि सूअर का बाकी शरीर तो सामान्य है लेकिन इसका चेहरा काफी विचित्र है। इसके चेहरे पर एक आंख, दो कान और दो थूथन हैं। मालिक का ये भी कहना है कि शारीरिक बनावट में विचित्रता की तरह सूअर के लंबे समय तक जीवित न रह पाने की आशंका भी है।
विज्ञापन
ऐसा क्यों हुआ
डॉक्टरों का कहना है कि दरअसल मां के पेट में जुड़वा बच्चों के बनने की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ समय बाद ही किसी वजह से रुक गई और इस दौरान इस शावक में ऐसी बनावट देखने को मिल रही है।
ऐसा इंसान और जानवरों में होता है। जब गर्भाशय में एक ही अंडे से जुड़वा बच्चों के बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। प्रक्रिया पूरी हो गई तो दो बच्चे बनते हैं अगर अधूरी रही तो बच्चे में शारीरिक विकृति आ जाती है।
पिछले कुछ समय में दो मुंह वाले बछड़े, दो मुंह वाली बिल्ली और ऐसे ही कछुए और शार्क की खबरें समय समय पर सामने आती रही हैं।