फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   photos of saddam's sell on special price of 49 million!

सद्दाम के खास फोटो की कीमत 49 लाख!

Thu, 06 Dec 2012 11:20 AM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Thu, 06 Dec 2012 11:20 AM IST
विज्ञापन
photos of saddam's sell on special price of 49 million!

इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के अंडरवियर वाले फोटो के लिए मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक की कंपनी ने अमेरिका के एक सैनिक को करीब 49 लाख रुपए दिए गए थे।

विज्ञापन


यह आरोप लगाया है कि ब्रिटेन की संसद ने। लेविसन जांच की ओर से सुझाए गए सुधारों पर बहस के दौरान यह आरोप लगाया गया।

गौरतलब है कि अमेरिका ने इराक पर हमले के बाद राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को कैद कर लिया था। बाद में उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। लेबर पार्टी के सांसद ने आरोप लगाया कि सबूत मिटाने के लिए लैपटॉप को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक मर्डोक के अमेरिकी सैनिक ने यह फोटो उस वक्त लिया था जब सद्दाम इराक की जेल में कैद थे। सद्दाम की यह फोटो 2005 में मर्डोक के समाचार पत्रों में छपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्र द सन के पूर्व संपादक ग्राम डडमैन ने कहा कि उस वक्त समाचार पत्र ने करीब 500 पाउंड दिए थे लेकिन डेली बीस्ट का कहना है कि इसके लिए करीब एक लाख डॉलर दिए गए। डडमैन का कहना है कि उस समय अमरीकी सूत्रों ने यह फोटो बॉडी ब्लो डील के तहत मुहैया कराई थी।

यह फोटो प्रोफेशनल जर्नलिस्ट मेथड के तहत हासिल की गई थी। अब डेली बीस्ट ने आरोप लगाया है कि यह पैसा अमेरिकी धरती पर दिया गया था।

उधर, न्यूज कॉर्प का कहना है कि हमने न तब इस पर विश्वास किया था और न अब कर रहे हैं। वॉर क्रिमिनल का फोटो हासिल करना और प्रकाशित करना गलत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed