दिल के टुकड़े को भेजा स्कूल, स्कूल वालों ने कटवा डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अपने पालतू कुत्ते को अपने बच्चे जैसा प्यार करते हैं। वो उनके खाने-पीने से लेकर उनके रहने के सलीके को भी ठीक रखने की कोशिश करते हैं।
अब जमाना ऐसा आ गया है कि आजकल केवल बच्चों के ही स्कूल नहीं होते, बल्कि जानवरों के भी होते हैं।
यहां वो पढ़ते तो नहीं हैं लेकिन एक-साथ मिलजुल कर काफी टाइम बिताते हैं। यहां उन्हें सलीके से रहना भी सिखाया जाता है।
एक ऐसी ही स्कूल में इस सूअर का भी दाखिला हुआ था।
था बहुत शरारती
21 साल की रिया डेल को उसके बर्थडे पर किसी ने मारमाइट नाम का छोटा सा सूअर गिफ्ट किया था।
ये प्रेजेंट रिया को इतना पसंद आया कि उसने मारमाइट को अपना पालतू जानवर बना लिया। लेकिन उसे थोड़े दिनों तक सूअर के साथ रहने पर पता चला कि वो थोड़ा शैतान और अकेला है।
वो जल्दी किसी की नहीं सुनता था और उसे पड़ोस के एक जानवरों वाले स्कूल में जाने जरूरत है।
उसने अपने मारमाइट को थोड़ा शांत और बेहतर बनाने के स्कूल में डलवाया। लेकिन तभी...
स्कूल भी परेशान
रिया ने सोचा था कि मारमाइट वहां बाकी जानवरों के साथ रहेगा तो थोड़ा और बेहतर बन जाएगा।
मारमाइट स्कूल भी जाने लगा। एक दिन जब रिया अपने घर पहुंची तो लेकिन मारमाइट को वहां न पाकर परेशान हो गई।
उसने स्कूल में भी फोन लगाया और कोई पता न चलने पर वो स्कूल गई। वहां उसे पता चला कि स्कूल ऑथोरिटीज सूअर की हरकतों से
इतने परेशान हो गए थे कि उसे मार डालने का फैसला ले चुके थे।
भेज दिया बुचड़खाना
स्कूल वालों ने उसे बुचड़खाने भेजकर उसको कटवा दिया था। इसकी शिकायत रिया ने पुलिस से की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरे गजब! गलत बातों के लिए भी ये मां नहीं कहती कभी 'ना'