{"_id":"4eb76f70963743353d9f46e326840e65","slug":"person-bitten-by-a-snake-inside-cinemahal-in-sunday-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक कुछ ऐसा हुआ... कि बंद करवा दिया सिनेमाहॉल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अचानक कुछ ऐसा हुआ... कि बंद करवा दिया सिनेमाहॉल
अमृतसर/ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सिनेमाहॉल में फिल्म देख रहे एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ कि कुछ ही देर बाद पूरा सिनेमाहॉल बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने इस मामले में सिनेमा मालिक को नोटिस जारी करते हुए अगले आदेश तक सिनेमाहॉल में फिल्म दिखाने पर रोक लगा दी है।
दरअसल फिल्म देख रहे व्यक्ति को सिनेमाहॉल के अंदर रविवार शाम सांप ने डस लिया। व्यक्ति को गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्रशासन ने पीड़ित व्यक्ति की पहचान नहीं बताई है।
इस घटना पर जिला प्रशासन ने इस मामले में सिनेमा मालिक को नोटिस जारी करते हुए अगले आदेश तक सिनेमाहॉल में फिल्म दिखाने पर रोक लगा दी है।
प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि फन सिनेमा ने पंजाब सिनेमा रेगुलेशन एक्ट 1952 का उल्लंघन करते हुए हॉल में सफाई और सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन
अमृतसर के एडिशनल मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा है कि सिनेमा का लाइसेंस रद करने से पहले मालिक को अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया गया है।
सिनेमाहॉल मालिक अगर 24 घंटे में अपना पक्ष नहीं रखता तो कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। नोटिस में यह भी कहा है कि अगर इलाज के दौरान दर्शक की मौत हो जाती है तो इसके लिए सिनेमाहॉल का मालिक जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन