हे भ्ागवान! जब जंगल के बजाय घ्ार के सामने नाचने लगा मोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मोर को बरसात में नाचता देखने का अपना अलग ही मजा है।
मोर को नाचता और बोलता देख अक्यर लोगों की बोलती बंद हो जाती है और वो सब कुछ भूलकर उसे ही देखते रह जाते हैं।
मोर की सुंदरता के लोग इतने दीवाने होते हैं कि कभी भी किस्मत से दिख जाने पर उसकी फोटा खींचकर अपने पास हमेशा के लिए रख लेते हैं।
पर दुनिया के ज्यादातर लोगों से अलग इस दंपत्ति को मोर की वजह से ही कई परेशानियां झेलनी पड़ी।
नाचना और आवाज निकालना नहीं आया रास
अब मोर हैं तो नाचेंगे और बोलेंगे तो जरूर ही। दरअसल, इस दंपत्ति के घर के बगल में एक टाउन हॉल नाम की बड़ी सी जगह है।
इस जगह पर एक बड़ा सा गार्डेन भी है जो दंपत्ति के गार्डेन के बिल्कुल बगल में ही पड़ता है।
वहां रहने वाले कई मोर दिन भर नाचते और तरह-तरह की आवाजें निकालते रहते थे। इन आवाजों और मोर के करतबों को देख-देखकर दंपत्ति एकदम परेशान हो चुका था।
उनकी स्थिति ऐसी हो गई थी कि दोनों को मोर की वजह से नींद आना बंद हो गई थी और वो इंसोमेनिया के शिकार हो गए थे।
कराना पड़ा इलाज
मोर से परेशान होकर दोनों को डॉक्टरी मदद लेनी पड़ी। यही नहीं दोनों को तनाव भी हो गया था। वहां से मोर को हटवाने के लिए
इस जोड़े ने सेंटर से कहा भी था। लेकिन टाउन हॉल ने उनकी बात को दरकिनार करते हुए अनसुना कर दिया था।
फिर पति-पत्नी ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने दोनों की परेशानी को सही माना और टाउन हॉल को गलत करार दिया।
कोर्ट का कहना था कि केवल मोर के कारण ही दोनों इंसोमेनिया और तनाव के शिकार हुए।
इसके लिए कोर्ट ने टाउन हॉल को दंपत्ति को तीन हजार पाउंड मुआवजा देने को भी कहा। मामला फ्रांस के मारसिल शहर का है।
खौफनाक: छह महीनों तक टीवी देखती रही वो लाश
एक फोटो, जिससे हर लड़की करना चाहती है शादी!