{"_id":"b3974f5a-65df-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"pca-company-made-car-flying-car-bill-also-reduce","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाओ तैयार, आ गई उड़ने वाली कार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हो जाओ तैयार, आ गई उड़ने वाली कार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 24 Jan 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज घर से निकलते ही गजब का ट्रैफिक आपको और आपकी कार को हलकान कर देता है। ऐसे में पेट्रोल के रोज बढ़ते दाम यूं ही दम निकालने पर उतारू हैं। आप भी सोचते होंगे कि काश ऐसी कार आती जो आसमान में ही फर्राटा भरती और ट्रैफिक का झंझट नहीं होता। तो खुश हो जाइए, आपकी उम्मीद के मुताबिक ऐसी कार आ रही है जो सड़क के साथ साथ आसमान में भी फर्राटा भरेगी।
फ्रांस की कार निर्माता कंपनी पीसीए पीयूजिओट 2016 तक मार्केट में हवा से चलने वाली कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कार किसी भी वाहनचालक के लिए ईंधन के बिल को 45 प्रतिशत तक कम कर देगी।
अगर शहरों में ड्राइविंग की बात करें हवा से चलने के कारण इस बिल में 80 प्रतिशत तक कमी हो सकती है। इसका सिस्टम सामान्य इंटरनल कम्बस्चन इंजन का इस्तेमाल करता है। इसमें कंप्रेसड एयर सिलेंडर्स के साथ ही खास हाइड्रॉलिक्स और एक अनुकूलित गियरबॉक्स लगा है। यही सिस्टम कार को पेट्रोल या हवा या फिर दोनों के इस्तेमाल से चलने में मदद करता है।
विज्ञापन
एयर पावर का इस्तेमाल सिर्फ शहरों के लिए किया जाएगा। कार की स्पीड कम करने या ब्रेक लगाने के दौरान बरबाद हुई ऊर्जा को भी एयर कंप्रेशन सिस्टम की मदद से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। पेट्रोल और कंप्रेसड एयर को मिलाने वाला यह अपनी तरह का पहला हाइब्रिड एयर इंजन सिस्टम होगा। इसे हाइब्रिड कारों की दुनिया में एक महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है।
कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक यह किसी खास या अजीबो-गरीब कार की बात नहीं हो रही है। दूसरी कारों की तरह ही इनका इस्तेमाल भी लोग अपने हर रोज के काम के लिए आसानी से कर सकेंगे।