फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   pca company made car flying car bill also reduce

हो जाओ तैयार, आ गई उड़ने वाली कार

Thu, 24 Jan 2013 11:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 24 Jan 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
pca company made car flying car bill also reduce
रोज घर से निकलते ही गजब का ट्रैफिक आपको और आपकी कार को हलकान कर देता है। ऐसे में पेट्रोल के रोज बढ़ते दाम यूं ही दम निकालने पर उतारू हैं। आप भी सोचते होंगे कि काश ऐसी कार आती जो आसमान में ही फर्राटा भरती और ट्रैफिक का झंझट नहीं होता। तो खुश हो जाइए, आपकी उम्मीद के मुताबिक ऐसी कार आ रही है जो सड़क के साथ साथ आसमान में भी फर्राटा भरेगी।
विज्ञापन


फ्रांस की कार निर्माता कंपनी पीसीए पीयूजिओट 2016 तक मार्केट में हवा से चलने वाली कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कार किसी भी वाहनचालक के लिए ईंधन के बिल को 45 प्रतिशत तक कम कर देगी।
विज्ञापन


अगर शहरों में ड्राइविंग की बात करें हवा से चलने के कारण इस बिल में 80 प्रतिशत तक कमी हो सकती है। इसका सिस्टम सामान्य इंटरनल कम्बस्चन इंजन का इस्तेमाल करता है। इसमें कंप्रेसड एयर सिलेंडर्स के साथ ही खास हाइड्रॉलिक्स और एक अनुकूलित गियरबॉक्स लगा है। यही सिस्टम कार को पेट्रोल या हवा या फिर दोनों के इस्तेमाल से चलने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर पावर का इस्तेमाल सिर्फ शहरों के लिए किया जाएगा। कार की स्पीड कम करने या ब्रेक लगाने के दौरान बरबाद हुई ऊर्जा को भी एयर कंप्रेशन सिस्टम की मदद से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। पेट्रोल और कंप्रेसड एयर को मिलाने वाला यह अपनी तरह का पहला हाइब्रिड एयर इंजन सिस्टम होगा। इसे हाइब्रिड कारों की दुनिया में एक महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है।


कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक यह किसी खास या अजीबो-गरीब कार की बात नहीं हो रही है। दूसरी कारों की तरह ही इनका इस्तेमाल भी लोग अपने हर रोज के काम के लिए आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed