फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Patiala King’s cutlery to be auctioned today

13 करोड़ के इस डिनर सेट में क्या है खास?

Wed, 03 Jul 2013 01:33 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
Patiala King’s cutlery to be auctioned today

अब आप भी किसी राजा-महाराजा की तरह शाही अंदाज में भोजन कर सकते हैं लेकिन इसके लिए एक बड़ी कीमत चुकानी होगी। और ये कीमत है लगभग 13 करोड़ रुपए।

विज्ञापन


आप सोच सकते हैं कि 13 करोड़ रुपए किस बात के। दरअसल लंदन का ऑक्शन हाउस क्रिस्टी पटियाला के महाराज भूपेंद्र सिह का 1400 पीस वाला डिनर सेट नीलाम कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस सेट की नीलामी से तकरीबन 13 करोड़ रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन


यह सेट क्रिस्टी द्वारा हर साल लगाई जाने वाली अनोखी सेल में कल नीलाम किया जाएगा। क्रिस्टी की एक महिला प्रवक्ता ने बताया कि यह नीलामी महाराजा भूपेंद्र सिंह की ठाठ से जी गई जिंदगी की एक झलक भी बताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डिनर सेट इतना खास था कि इसे देखने के लिए प्रिंस वेल्स खुद 1922 में पटियाला आए थे। जब वेल्स पटियाला आए थे तब महाराजा भूपेंद्र ने उनके मनोरंजन के लिए कई पोलो मैच और डांस के कार्यक्रम भी करवाए थे।

इस मुलाकात में अपनी सबसे शाही चीज आखिर के लिए बचाकर रखते हुए महाराजा भूंपेंद्र ने प्रिंस वेल्स को इसी डिनर सेट में शाही भोज कराया था।

इस डायनिंग सेट की खासियत यह है कि यह 500 किलो का है और यह पूरी तरह से सोने और चांदी का बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed