{"_id":"10044b50-b15b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"parents-give-water-containers-to-daughter-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां दहेज में बेटी को मिलते हैं पानी भरने के बर्तन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यहां दहेज में बेटी को मिलते हैं पानी भरने के बर्तन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 30 Apr 2013 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में हर मां बाप अपनी बेटी को सहूलियत की चीजें देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में विदा होती बेटियों को पानी भरने के लिए बर्तन दिए जाते हैं।
विज्ञापन
दरअसल राजगढ़ में पानी की विकराल समस्या है। यहां औरतों को सबसे ज्यादा मशक्कत पानी भरकर लाने की होती है।
यहां शादी में बेटियों को पानी भरने के ज्यादा बर्तन देकर मां बाप प्रयास करते हैं कि बेटी को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
इसका उदाहरण खिलचीपुर तहसील के सोनकच्छ में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में देखने को मिला। यहां परिजनों ने अपनी बेटियों को पानी भरने के इतने बर्तन दिए कि जगह कम प़ड़ गई।
विज्ञापन
यहां दहेज में पानी के छह बर्तन जिसमें तांबे, पीतल और स्टील की गगरी के अलावा स्टील की एक बड़ी टंकी दिए जाने का चलन है। लेकिन सामूहिक विवाह में हर मंडप के पास बर्तनों का अंबार लगा था।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत की गई तो पता चला कि मां बाप नहीं चाहते कि बेटी का सारा दिन कुएं पर पानी भरने में बीत जाए। कुंओं पर लगी औरतों की भीड़ देखकर ही पता चल जाता है कि पानी के लिए मारामारी है।
यहां औरतें दिन का एक बड़ा हिस्सा कुंए से पानी भरकर लाने में ही बिता देती हैं।