{"_id":"69ed4f8201fdd3258e6997c7750f457b","slug":"parents-baby-sale-shoping-site-olx","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा रोता था, बेचने के लिए डाल दी साइट पर तस्वीर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बच्चा रोता था, बेचने के लिए डाल दी साइट पर तस्वीर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Nov 2013 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी ने सच ही कहा है, यह धरती अजीबोगरीब लोगों से भरी पड़ी है। ब्राजील में एक बच्चे को उसके माता-पिता ने शॉपिंग साइट में केवल इसलिए डाल दिया क्योंकि वह बहुत रोता था और उन्हें सोने नहीं देता था। माता-पिता ने बच्चे की कीमत रखी 430 डॉलर (26000 रुपये)।
विज्ञापन
अद्भुत! कला के ऐसे 11 कारनामे कभी नहीं देखें होंगे?
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, ओएलएक्स में डाले गए विज्ञापन में बच्चे की तस्वीर के साथ लिखा था, बहुत रोता है और मुझे सोने नहीं देता और मुझे जीने के लिए काम करना होता है।
विज्ञापन
ऐसे 'खजाने', जिस तक पहुंचने वालों को मिली मौत
ओएलएक्स पर मंगलवार को डाले गए इस विज्ञापन को लेकर गोएस पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर मारकेल ओरकई ने बताया कि जिसने भी इस विज्ञापन को डाला है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ओरकई ने बताया कि हमलोगों को उम्मीद है कि वह कैम्पोस इलियोस के आस पास ही कहीं रहते होंगे। विज्ञापन के साथ दिया पता और फोन नंबर गलत है।
म्यूजियम में क्यों घूम रही थी ममी, राज खुला
ओएलक्स ने विज्ञापनकर्ता के साथ किसी भी तरीके के गठजोड से इंकार किया है। हालांकि विज्ञापन को अब वेबसाइट से हटा दिया गया है।