{"_id":"9c399ebb0c57a3438ce481b2c5cb7169","slug":"paraguayan-married-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शादी ऐसी भी:103 साल का दूल्हा और दुल्हन 99 की","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक शादी ऐसी भी:103 साल का दूल्हा और दुल्हन 99 की
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लातिन अमरीकी देश पैराग्वे के एक जोड़े ने 80 साल तक साथ रहने के बाद आख़िरकार धार्मिक रीति-रिवाज़ के साथ विवाह कर लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर व्हील चेयर पर बैठे 103 साल के जोस मैन्युएल रिएला ने अपनी 99 साल की दुल्हन मार्तिना लोपेज़ से आजीवन साथ निभाने का वादा किया।
देखें, दुनिया के 11 सबसे बदसूरत चेहरे
अपनी शादी पर लोपेज़ ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। विवाह का आयोजन इस जोड़े के निजी बगीचे में हुआ।
इस जोड़े के विवाह के गवाह बने उनके आठ बच्चे, 50 नाती-पोते, 35 पड़ नाती-पोते और उनके 20 बच्चे।
बुजुर्गों के सामने करो सेक्स, वरना शादी अधूरी
विवाह के मौके पर पादरी ने कहा कि यह अब तक का सबसे उम्रदराज़ नवविवाहित जोड़ा है, जिसे वह जानते हैं।
हालांकि यह जोड़ा 49 साल पहले कानूनी रूप से विवाह बंधन में बंध गया था लेकिन वे धार्मिक रूप से पति-पत्नी नहीं थे।
जेल से लौटा तो नौकर की हो चुकी थी बीवी
मार्तिना ने कहा कि पादरी के उन्हें पति-पत्नी कहते समय वह काफी भावुक हो गईं।
परिवार ने कहा कि विवाह के बाद पार्टी का आयोजन किया गया।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।