फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   panchayat order shoe throwing on lovers

अजब गजब कानून, प्रेम करो और जूते खाओ

Fri, 29 Mar 2013 11:26 AM IST
कदौरा (जालौन)।
कदौरा (जालौन)। Updated Fri, 29 Mar 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
panchayat order shoe throwing on lovers
प्रेम जितना ही अजीब होता है उसके परिणाम भी उतने ही अजीबोगरीब होते हैं। ऐसा ही कुछ जालौन में प्रेम दीवानों के साथ हुआ। पकड़े जाने पर प्रेमी प्रेमिका की घरवालों ने तो धुनाई की ही, साथ ही पंचायत ने भी जूते मारने का हुक्म सुना दिया।
विज्ञापन


मामला जालौन के थाना कदौरा क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में प्रेमिका अपने सजातीय प्रेमी से मिलने चली गई। इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को हुई तो उन्होंने प्रेमी की जमकर पीट दिया।
विज्ञापन


उसी रात प्रेमिका के परिजन प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जाने लगे तो प्रेमिका ने विरोध कर दिया। जिस पर परिजन वापस घर लौट गए।

पुलिस में रिपोर्ट न कर पाने से खफा परिजनों ने गांव की पंचायत के आगे गुहार लगाई कि इन प्रेम दीवानों को सबक सिखाए। इस पर गांव में सजातीय बंधुओं की पंचायत बैठी। बैठक में पंचों ने प्रेमी प्रेमिका को पांच-पांच जूते मारने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समझाने बुझाने के बाद प्रेमी प्रेमिका ने पुन: न मिलने की शर्त स्वीकार कर ली। जिससे मामला सुलझ गया। उधर थानाध्यक्ष सिकंदर खान ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed