फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   panama coconut peeler

बुढ़ापे में गजब का दम, दांतों से चीर देता है नारियल

Fri, 17 May 2013 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 17 May 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
panama coconut peeler

जिस उम्र में लोग अपने एक-दो बचे दांतों की मदद से चीजों को दूध या पानी में डुबो-डुबोकर खाते हैं, उस उम्र में ये जनाब नारियल को अपने दांतों से खोल डालते हैं।

विज्ञापन


हफपोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, पनामा के 64 वर्षीय आंद्रेस गार्दिन अपने दांत से नारियल का खोल उतार देते हैं। उनकी इसी खूबी के चलते उन्हें 'कोकोनट पीलर' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


छह घंटे में करीब पांच सौ नारियल छीलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। संभव है कि उनके इस कारनामे की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्दिन 11 साल की उम्र से ही दांत से नारियल छिल रहे हैं। तब से लेकर अब तक वो करीब एक लाख से अधिक नारियल छील चुके हैं। उनकी ये अनूठी कला कुछ दिन पहले ही सामने आई जब उन्होंने पनामा के एक स्टेडियम में महज आठ सेकंड में एक नारियल छील डाला।

गार्दिन की यह काबिलियत सिर्फ नारियल छिलने तक ही नहीं है। इससे पहले वो मुंह से गाड़ी खींचने का भी कमाल दिखा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed