{"_id":"bf7cc0f0-ce73-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"our-early-ancestors-loved-the-taste-of-grass","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे बाप-दादाओं को पसंद थी घास फूस","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हमारे बाप-दादाओं को पसंद थी घास फूस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
आज भले ही हमारी जबान को पिज्जा, बर्गर का स्वाद भाता हो लेकिन हमारे पूर्वजों को घास के स्वाद का चस्का था।
विज्ञापन
करीब 35 लाख साल पहले हमारे पूर्वज बड़े चाव से घास खाया करते थे। सिर्फ घास ही नहीं, पत्तियां और झाड़ियां भी उनके पसंदीदा व्यंजन हुआ करते थे।
एक नए अध्ययन के मुताबिक, हमारे पूर्वजों ने जब अफ्रीका के सवाना वनों का रुख किया तब उनके भीतर ये आदत विकसित हुई और धीरे-धीरे ये उनका पसंदीदा भोजन बन गया।
इससे विकास क्रम को समझने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है क्योंकि भोजन हमारे रहन-सहन और आस-पास के माहौल से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ होता है। इस अध्यन के लिए शोधकर्ताओं ने आदि मानव की 11 प्रजातियों का अध्ययन किया है।
विज्ञापन