{"_id":"b6dfd29e-0df7-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"operation-sea-lion-hitler-intentions-were-so-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सी लॉयन - उफ इतने खतरनाक थे हिटलर के इरादे","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ऑपरेशन सी लॉयन - उफ इतने खतरनाक थे हिटलर के इरादे
लंदन
Updated Thu, 04 Oct 2012 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तानाशाह हिटलर की योजना आयरलैंड पर हमला करने की थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हवाई युद्ध में नाकाम रहने के बाद जर्मनी ने इस योजना को टाल दिया। ये खुलासा हाल ही बरामद हुए बेहद गोपनीय नाजी डोजियर से हुआ है। इस डोजियर में आयरलैंड के नक्शे, पोस्टकार्ड्स शामिल हैं।
डेली न्यूज के मुताबिक एक परिवार ने युद्ध खत्म होने के बाद से ही इन दस्तावेजों को छुपा के रखा हुआ था। 1940 में प्रकाशित हुए इन दस्तावेजों को शुक्रवार को नीलाम किया जाना है। नीलामी करने वाली संस्था के मुताबिक इन दस्तावेजों के करीब 600 पॉउंड्स में नीलाम होने की उम्मीद है।
द्वितीय विश्व युद्ध में हालांकि आयरलैंड आधिकारिक रूप से तटस्थ था और युद्ध के दौरान उसने जर्मनी को अपने जल क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत दे रखी थी बावजूद इसके हिटलर यहां पर हमले की योजना बनाए हुए था। इस ऑपरेशन को सी लॉयन नाम दिया गया था। उच्च नाजी अधिकारियों को सौंपे गए इन दस्तावेजों में डैम, सागर तटों, प्रमुख शहरों के नक्शे थे। इन स्थानों को नाजी सेना ने अलग अलग अंकों में बांटा था। लेकिन सितंबर 1940 में इंग्लैंड के खिलाफ हवाई युद्ध में नाकामी के बाद हिटलर को ऑपरेशन सी लॉयन को रोकना पड़ा था।