{"_id":"43c7c0ca-86e5-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"one-village-where-drunken-people-will-be-fined","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव जहां शराबियों को पड़ेंगे 'लेने के देने'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक गांव जहां शराबियों को पड़ेंगे 'लेने के देने'
जानीखुर्द (मेरठ)।
Updated Thu, 07 Mar 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'थोड़ी सी पी ली है चोरी तो नहीं की है।' शराब पीने के बाद पियक्कड़ के
विज्ञापन
मुंह से इसी तरह के अल्फाज निकलते हैं। लेकिन अब शराब पीकर घूमने वालों की
अमानुल्लापुर गांव में खैर नहीं। यहां शराब बेचने के साथ साथ पीने वाले पर
भी जुर्माना लगेगा।
अमानुल्लापुर गांव में शराब पर शिकंजे कसने के लिए बैठी पंचायत में कुछ ऐसा ही फैसला लिया गया। अब कोई शराब पीकर गांव में घूमते मिलने और अवैध रूप से शराब बेचते मिलने वाले से जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं शराब बेचने वाले को पकड़वाने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा। फैसले पर अमल के लिए 21 सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है।
अमानुल्लापुर के ग्रामीणों के अनुसार गांव के कुछ लोग बाहर से शराब ला कर बेचते हैं। इससे गांव के नौजवान नशे के आदी बनते जा रहे हैं। वहीं शराब के नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ की वारदातें भी बढ़ीं हैं। इसको लेकर बुधवार को गांव में पंचायत बैठी। इस दौरान सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इसके तहत गांव में अब शराब पी कर घूमने वालों से 500 और अवैध शराब का कारोबार करते पाए जाने पर 5000 का जुर्माना वसूला जाएगा।
ऐसा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने वालों को पकड़ने वाले को 500 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान युवाओं से शाम या रात में गांव के चौराहों पर न खड़े होने की अपील की गई। पंचायत के फैसले को अमल में लाने के लिए 21 सदस्यीय समिति भी गठित की गई। समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान मांगेराम को बनाया गया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी चरनू ने की और संचालन हुक्म सिंह ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र, अरुण, राजपाल, संजय गुप्ता, अभयवीर, ब्रह्मसिंह और सुधीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
महिलाओं ने दिया मदद का आश्वासन
पंचायत में शुरुआत में केवल पुरुष ही थे, लेकिन जब मामले की जानकारी हुई तो गांव की दर्जनों जागरूक महिलाएं भी पहुंच गईं। उन्होंने भी अपनी बात रखते हुए शराब के खिलाफ शुरू किए गए मुहिम में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। माया, राजेश, ओमकारी, विमलेश, संतोष, कविता और मोनिका आदि मौजूद थीं।
क्षेत्रीय ग्रामीणों का भी समर्थन
शराब के खिलाफ लिए गए फैसलों का क्षेत्रयी ग्रामीणों ने भी समर्थन किया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख वेदपाल सिंह के अनुसार अगर यह फैसला इमानदारी से लागू किया गया तो क्षेत्र का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। बसपा नेता विनय कुराली ने भी फैसले को सराहनीय बताया।