{"_id":"e375002d392c969eaa251a3106adcd31","slug":"one-in-five-men-think-wife-is-braver-than-they-are","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहट सुनते ही बिस्तर में दुबक जाता है हर पांचवा मर्द ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आहट सुनते ही बिस्तर में दुबक जाता है हर पांचवा मर्द
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन मर्दों को ही बहादुरी से जोड़कर देखा जाता है लेकिन हालिया हुए एक सर्वे में ये साबित हुआ है कि हर पांचवा मर्द अपनी बीवी को ज्यादा बहादुर समझता है।
विज्ञापन
डेली मेल पर प्रकाशित एक सर्वे के मुताबिक, रात में कुछ खट-पट की आवाज आने पर या फिर कोई खटखटाहट सुनाई देने पर हर पांचवा शख्स अपनी बीवी का ही मुंह देखता है। ताकि वो उठकर जाए और देखे।
विज्ञापन
सर्वे में कई दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं जिसमें कहा गया है कि रात के समय कोई आवाज सुनाई देने पर करीब एक चौथाई मर्द बहाना करके सो जाते हैं।
लेकिन इस मामले में औरतें मर्दों की तुलना में कहीं आगे हैं। औसतन एक औरत महीने में 11 रातें आंखों में काटती है जबकि मर्दों के मामले में वो केवल 8 रातें ही जगते हैं।
विज्ञापन
कई बार ऐसा होता है कि रात में किसी अनचाही आवाज से हमारी नींद खुल जाती है। लेकिन ज्यादातर समय ये या तो हमारे फोन की आवाज होती है या फिर तेज हवा, बारिश की।
सर्वे के मुताबिक, दो-तिहाई औरतें और केवल आधे फीसदी मर्द रात को सोते समय दरवाजे और खिड़कियां चेक करके सोते हैं।