{"_id":"c906e840-32d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"on-igi-airport-thief-steal-dates-fruits-from-hazis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर खजूर क्यों चुरा रहे हैं चोर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एयरपोर्ट पर खजूर क्यों चुरा रहे हैं चोर
नई दिल्ली।
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:56 AM IST
विज्ञापन
हज पर जाने वाले वहां से खास तरह के खजूर खरीद कर अपने साथ लाते हैं। इस बार भी भारी मात्रा में लोग यह खजूर ला रहे हैं। पवित्र खजूर लोगों के घरों तक पहुंचे इससे पहले चोर एयरपोर्ट पर ही इन पर हाथ साफ कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर सामान की चोरी कोई नई बात नहीं है, लेकिन हज यात्रियों के खजूरों की चोरी का मामला अपने आप में नया है। हज यात्री इस चोरी की शिकायत पुलिस से कर रहे हैं, लेकिन न शिकायत लिखी जा रही है और न मामला दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
हज से लौटे कई हाजियों के सामान से खजूरों की चोरी हो चुकी है। ऐसा ही मामला आगरा निवासी मुंशी खान के साथ भी पेश आया है। हाजी मुंशी खान ने बताया कि वह 15 नवंबर को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट से आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरे थे।
विज्ञापन
यात्रा की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने अपना सामान लिया, लेकिन इनके सामान से तकरीबन 25 किलो के खजूर का पैकेट गायब था। उन्होंने इसकी शिकायत आईजीआई थाने में की।
उधर पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले की सूचना होने से इंकार कर दिया। मुंशी खान की शिकायत को पुलिस ने पूरी तरह नकार दिया। लेकिन एक अधिकारी ने दबी जबान में ऐसी घटनाओं की बात मानी।