OMG: बंदरों पर लगा यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक इंसानों द्वारा जानवरों के यौन शोषण के किस्से सुने होंगे लेकिन क्या जानवर किसी इंसान का यौन शोषण कर सकते हैं। आप कल्पना करते रहिए लेकिन ब्रिटेन की एक टूरिस्ट महिला ने दो बंदरों पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। महिला ने बाकायदा थाने पहुंच कर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने बंदरों के खिलाफ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।
मामला ब्रिटेन के गिब्रेटलर हालीवे डेस्टिनेशन का है जहां 23 साल की मेलिसा हार्ट घूमने गई थी। मेलिसा ने उस वक्त बिकनी पहनी थी और मशहूर बारबेरे मेक्वीज बीच पर सैर करने का मन बना रही थी कि दो तीन बंदर मेलिसा के आस पास मंडराने लगे।
बंदरों ने फाड़ दिए कपड़े
मेलिसा ने अपनी शिकायत में कहा कि बंदर उसके नजदीक आए और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड शुरू कर दी। मेलिसा ने कहा कि बंदरों ने उसकी बिकनी को नोंच फैंका और उसके शरीर पर चढने लगे। बंदरों के हाथ उसके शरीर के अंतरंग हिस्सों तक पहुंच गए और वो चिल्लाने लगी।
बंदरों से घिरी मेलिसा के चिल्लाने पर बीच के वार्डन ने आकर मेलिसा को बंदरों से छुड़ाया। मेलिसा मेकफील्ड की एक बेकरी में बतौर बेकर काम करती है और एक बच्चे की मां भी है।
मेलिसा ने कहा कि ये महज एक हमला नहीं था, ये एक यौन हमला था क्योंकि बंदरों ने उसके शरीर के निजी हिस्सों पर हमला किया। मेलिसा ने कहा कि जब बंदर उस पर यौन हमला कर रहे थे तो वहां खड़े टूरिस्ट उस पर हंस रहे थे और वो चिल्ला रही थी। उसने अपने अस्त व्यस्त कपड़ों को संभाला और सीधा पुलिस स्टेशन पहुंची।
पुलिस ने पूछा - शिनाख्त करोगी क्या
मेलिसा ने बंदरों के खिलाफ यौन हमले की रिपोर्ट करनी चाही लेकिन पुलिस अधिकारियों ने यह कहते हुए मेलिसा को मना कर दिया कि वो जानवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकते। मेलिसा ने जिरह करनी चाही तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम रिपोर्ट लिखेंगे तो क्या आप बंदरों की फौज में आरोपी बंदरों की शिनाख्त करेंगी।
पुलिस से नाउम्मीद होने के बाद मेलिसा वापस मेकफील्ड लौट आई और यहां उसने अखबार को इसकी खबर दी। मेलिसा का कहना है कि वो जानती है कि हमले और यौन हमले में क्या फर्क होता है। वो बंदरों की मंशा से अनजान थी इसीलिए उसके साथ ये हादसा हुआ।
उसने कहा कि बारबेरे बीच के बंदर आक्रामक होने के साथ साथ यौन हमलावर भी हैं और ये बात वहां जाने वाले लोगों को पहले से पता होनी चाहिए ताकि किसी और के साथ ये घटना न हो।