फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   om gave birth in toilet

टॉयलेट में जब सुनाई दी बच्चे की आवाज, तब पता चला प्रेगनेंट थी वो

Wed, 05 Mar 2014 02:34 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
om gave birth in toilet
इस औरत की कहानी सुनकर एक पल को आप यकीन नहीं कर सकेंगे। क्या आप विश्वास करेंगे कि कोई औरत प्रेगनेंट हो और उसे इस बात का पता भी नहीं चले। आप कहेंगे ऐसा होना नामुमकिन है लेकिन इस महिला की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन


गेनोर रजेप्का नाम को अंतिम समय तक भी ये पता नहीं था कि उसके गर्भ में एक बच्चा पल रहा है।

अचानक ही हो गया बच्चे का जन्म

om gave birth in toilet
गेनोर को अंतिम समय तक भी नहीं पता था कि उसके पेट में एक बच्चा पल रहा है। 25 वर्षीय गेनोर उस समय अपने पिता के घर थीं।

16 फरवरी को तड़के सुबह उनके पेट में तेज दर्द उठा और वो दर्द से तड़प उठीं। उन्हें लगा कि उन्हें टॉयलेट जाना चाहिए लेकिन जब वो टॉयलेट से लौटीं तो उनकी गोद में एक बच्चा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरान रह गई थीं वो

om gave birth in toilet
डेली मेल के अनुसार,उन्होंने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। इस बात पर खुद गेनोर को भी यकीन नहीं हुआ। गेनोर ने अपने बच्चे का नाम ओली-जेम्स रखा है। बच्चे का वजन करीब 3 किलोग्राम है और वो पूरी तरह से स्वस्‍थ है।

गेनोर बताती हैं कि उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। उस वक्त उनके माता-पिता उनके पास ही थे। उनका कहना है कि उन्हें ये पता ही नहीं था कि वो प्रेगनेंट हैं क्योंकि उन्हें रेग्युलर पीरियड होते रहे। इसके अलावा गर्भवती होने का कोई लक्षण उन्हें नहीं महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed