{"_id":"4a1471d0-b3db-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"oldest-chicken-gives-egg-after-13-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मुर्गी हुई जवान, 13 साल बाद दिया अंडा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बुजुर्ग मुर्गी हुई जवान, 13 साल बाद दिया अंडा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 03 May 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज मुर्गी ने 13 साल के अंतराल के बाद अंडा देकर सबको चौंका दिया है। विक्टोरिया नाम की मुर्गी के मालिक स्टीव कूपर उस समय हैरान रह गए जब 17 साल की विक्टोरिया ने दो अंडे दिए। कूपर इस चमत्कार पर हैरान होने के साथ साथ खुश भी हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज मुर्गी कही जाने वाली विक्टोरिया ने आखिरी बार सन 2000 में अंडा दिया था।
उस वक्त विक्टोरिया चार साल की थी और कूपर भी विक्टोरिया के अंडा उत्पादन के रिटायरमेंट से संतुष्ट थे।
लेकिन तेरह साल बाद दो अंडे देकर विक्टोरिया ने अपने मालिक स्टीव कूपर को हैरान कर दिया है।
54 साल के कूपर ने बताया कि विक्टोरिया काफी समय से अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी। आमतौर पर वो शांत रहती है और अन्य मुर्गियों से अलग थलग रहती है। लेकिन पिछले दिनों उसकी हरकतें गौर करने वाली थी।
विज्ञापन
बकौल कूपर उन्हें इस बात का अंदाजा कतई नहीं था कि विक्टोरिया इस उम्र में भी अंडे दे सकती है।
कूपर की पत्नी क्रिस्टीन को भी विक्टोरिया के अंडे पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने अंडे को तोड़कर अपनी जिज्ञासा मिटाई।
क्रिस्टीन ने कहा कि उन्होंने अंडे को तोड़कर देखा, वो बिलकुल असली अंडा था।
विक्टोरिया ने कहा कि उम्रदराज होने के कारण विक्टोरिया का व्यवहार बिलकुल अलग था, वो दूसरी मुर्गियों पर हमला कर बैठती थी।