{"_id":"db0ba59591faec608c1297107dcb8e13","slug":"old-woman-wake-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब: मरने के 6 दिन बाद ताबूत पर बैठी मिली बुढिया ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अजीबोगरीब: मरने के 6 दिन बाद ताबूत पर बैठी मिली बुढिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद सन्नाटा पसर जाने वाली बात आपने सुनी होगी लेकिन क्या किसी के जिंदा हो जाने पर लोगों को खामोश होते देखा है?
विज्ञापन
हैरतअंगेज! इस लड़की को खाने में पसंद है, 'काजल'
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, चीन में 95 साल की इस महिला को जिंदा देखकर उस गांव के लोग अवाक रह गए।
ली जियूफैंग न तो सांस ले रही थी और न ही कोई हरकत करर ही थी। चीन के गुआंक्सी प्रांत में रहने वाली ये महिला किसी भी सूरत में जिंदा मालूम नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
काफी देर तक जब ली ने कोई हरकत नहीं की तो उनके पोते चेन को लगा कि दादी सोए में ही गुजर गई हैं। चेन ने उन्हें ताबूत में रख दिया लेकिन उसे दफनाया नहीं।
एक बदसूरत चिड़िया की सात अनोखी बातें
ताबूत को दोस्तों और रिश्तेदारों के अंतिम दर्शन के लिए रख दिया गया। करीब छह दिन बाद वो ताबूत पर बैठी मिलीं।
जब बीच रास्ते सो रहे शेर की नींद हुई हराम
शुरू में उन्हें देखकर लोग डर गए लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ये कोई भूत नहीं बल्कि जीती-जागती ली ही है।