फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   old woman 87, forced to sing for pension check

शर्मनाक : पहले गाना गाओ तभी मिलेगी पेंशन

Fri, 12 Apr 2013 12:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 12 Apr 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
old woman 87, forced to sing for pension check

कुछ लोग खुशी में तो कुछ लोग गम में गाना गाते हैं। लेकिन किसी मजबूर औरत को पेंशन का चैक पाने के लिए गाना सुनाना पड़े तो क्या कहा जाएगा। 87 साल की एक मजबूर वृद्धा के सामने ऐसी ही शर्मनाक शर्त पेंशन ऑफिसर ने रख दी।

विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार ये शर्मनाक मामला दक्षिण अफ्रीका के न्यूकेस्टल इलाके का है। यहां अपनी मासिक पेंशन का चैक लेने सोशल सिक्योरिटी एजेंसी के दफ्तर आई वृद्ध महिला से पेंशन ऑफिसर ने जबरन गाना गवाया।
विज्ञापन


87 साल की वेन स्ट्राटीन ने बताया कि वो अपनी मासिक पेंशन का 1,200 डॉलर का चैक लेने पेंशन ऑफिस गई तो पेंशन अफसर ने उसके सामने अजीबोगरीब शर्त रख दी।

पेंशन अफसर ने वेन से कहा कि उसे चैक तब तक नहीं मिलेगा जब तक वो सबके सामने गाना नहीं गाएगी। आंशिक तौर पर नेत्रहीन वेन ने कहा कि उसे गाना गाना नहीं आता लेकिन पेंशन अफसर ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर ने वृद्धा को धमकाया कि अगर उसने सबके लिए गाना नहीं गाया तो वो उसका पेंशन कार्ड कैंसल कर देगा। अफसर ने कहा कि वृद्धा को माइक पर गाना होगा ताकि ऑफिस के सभी लोग सुन सके।

वेन के पुत्र ब्रान (63) ने कहा कि आखिर में चैक के लिए उनकी मां सबके सामने गाना गाने पर मजबूर हो गई।

ब्रान ने कहा कि उनकी बेबस मां घबराकर और रुक रुक कर 'हैप्पी बर्थडे' गा रही थी और आस पास के लोग उसकी मदद करने की बजाय उन पर हंस रहे थे।

ब्रान ने अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि उस इमारत में मौजूद लोग बिग स्क्रीन पर उसकी बेबस मां का गाना सुन रहे थे लेकिन कोई मदद को नहीं आया।


दूसरी तरफ सोशल सिक्योरिटी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ प्रवक्ता ने ये भी कहा कि उक्त दफ्तर में माइक और रिकॉर्डिंग के लिए कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed