{"_id":"81a45310-3e95-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"old-man-lost-eye-sight-due-to-viagra","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 की उम्र में खाई वियाग्रा, चली गई आंखें!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
86 की उम्र में खाई वियाग्रा, चली गई आंखें!
मैनहैटन।
Updated Wed, 05 Dec 2012 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग वियाग्रा को खाकर अपने बुढ़ापे को रंगीन बनाने का सपना देख रहे हैं या अपनी रातों को रंगीन बनाते हैं, उनके लिए यह खबर चेतावनी से कम नहीं है। अमेरिका के एक 86 साल का आदमी वियाग्रा खाकर अपनी आंखों की रोशनी से हाथ धो बैठा है। 86 साल के एंथनी एंड्रेसाकिस ने दावा किया कि जब से उसने वियाग्रा का सेवन शुरू किया है तब से उसकी आंखों की रोशनी कम होने लगी और अब लगभग पूरी तरह आंखों की रोशनी खोने की कगार पर है।
उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले जब उसका बयान लिया तो उसने बताया कि अप्रैल 2012 से उसने वियाग्रा का सेवन शुरू किया, तब से उसकी आंखों में जलन होने लगी और फिर आंखों की रोशनी कम हो गई। उसने डॉक्टर से संपर्क किया और कुछ दिन इलाज के बाद आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई।
एंथनी का दावा है कि ये सब वियाग्रा खाने से हुआ है। उसने मैनहैटन फेडरल कोर्ट में वियाग्रा बनाने वाली एक कंपनी फाइजर के खिलाफ केस भी ठोक दिया है। एंथनी ने कोर्ट से मांग की है कि इस दवा की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
न्यूयार्क पोस्ट की खबर के मुताबिक एंथनी ने कोर्ट से कहा कि उसने इस संबंध में फाइजर कंपनी को भी पत्र लिखा, जिसमें जवाब आया कि हो सकता है वो दवा का साइड इफेक्ट हो, थोड़े दिन में ठीक हो जाएगा, लेकिन अब मैंने दवा लेना बंद कर दी है, तब भी आंखें ठीक नहीं हुई हैं। कोर्ट ने फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताते चलें कि वियाग्रा फाइजर कंपनी की वो दवा है, जिसे खाकर शरीर में यौन उत्तेजना पैदा होती है।