फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   old clothes make your destiny gudri baba in madhepura

फटे- पुराने कपड़े बदल डालेंगे आपकी तकदीर

Sat, 27 Oct 2012 12:13 PM IST
मधेपुरा/इंटरनेट डेस्क।
मधेपुरा/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 27 Oct 2012 12:13 PM IST
विज्ञापन
old clothes make your destiny gudri baba in madhepura
अगर आप यह सोचकर हैरान हो रहे हैं कि भला फटे पुराने कपड़ों से तकदीर कैसे बदल सकती है तो आप भी बिहार के मधेपुरा जिले में उदाकिशुनगंज गांव जाकर इस हकीकत को अपनी आंखों से देख सकते हैं। आस-पास के इलाकों में उदाकिशुनगंज गुदड़ी बाबा के गांव के नाम से प्रसिद्घ है।  यहां बरगद का एक पेड़ फटे और पुराने कपड़ों से लदा दिख जाए तो आप समझ जाएंगे कि सही जगह पर आ गए हैं।
विज्ञापन


आस्था का केन्द्र है यह वृक्ष

इस गांव में एक बरगद का वृक्ष है। यह पेड़ यहां के लोगों में आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। लोगों का मानना है कि इस वृक्ष के सामने हाथ जोड़कर व्यक्ति जो भी श्रद्धा भाव से मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। मुराद पूरी होने के बाद लोग गुदड़ी यानी फटे पुराने कपड़े लाकर इस पेड़ पर चढ़ाते हैं।
विज्ञापन


गुदड़ी बाबा रहते हैं वृक्ष पर
मान्यता है कि गुदड़ी बाबा बरगद के वृक्ष पर रहते हैं वही सबकी मुराद पूरी करते हैं। इस वृक्ष की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और काम पूरा होने पर फटे पुराने कपड़े बरगद की डाली पर चढ़ाकर धन्यवाद करते हैं। यहां आने पर दूर से ही फटे पुराने कपड़ों से लदा बरगद का पेड़ दिख जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरा
गुदड़ी बाबा के यहां फटे पुराने कपड़े चढ़ाने की शुरुआत कब से हुई, इसका कोई विश्वसनीय विवरण नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वर्षों पुरानी परंपरा है। लगभग 100 वर्षें से भी अधिक समय से यह परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed