{"_id":"d6cba960-d422-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"odd-tradition-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां रखी जाती है शादी से पहले मां बनने की शर्त!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
यहां रखी जाती है शादी से पहले मां बनने की शर्त!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
यह चौंकाने वाला सच किसी और देश का नहीं बल्कि भारत के ही एक जनजातीय समुदाय का है। 'टोटो' जनजाति में लड़कियां पहले मां बनती है और उसके बाद बीवी।
विज्ञापन
सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन ये यहां की परंपरा है और लोग इसे बखूबी मानते भी हैं। ये जनजाति पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र में टोटोपड़ा कस्बे में रहती है। जितना अलग यहां के लोगों का खान-पान और व्यवहार है उतना ही अंतर यहां की परंपराओं में भी है।
विज्ञापन
आमतौर पर जहां लड़की शादी के बाद मां बनती है वहीं इस जनजाति में मां बनने की ही तर्ज पर शादी होती है। दरअसल इस जनजाति के रिवाज के मुताबिक लड़का अपने पसंद की लड़की को भगा ले जाता है, जिसका कोई बुरा भी नहीं मानता।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की लड़के के घर में एक साल तक रहती है। इस दौरान अगर लड़की गर्भ धारण कर लेती है तो ही उसे विवाह योग्य समझा जाता है। इसके बाद लड़का-लड़की अपने घरवालों की मर्जी से शादी के बंधन में बंध जाते हैं।
जितने अजीब यहां शादी करने के नियम हैं उतना ही यहां मुश्किल यहां शादी तोड़ना भी है। इस समुदाय में शादी तोड़ने के नियम बेहद खर्चीले हैं, जिससे कोई शादी तोड़ने से पहले दो बार सोचे।
शादी तोड़ने में शादी करने से भी ज्यादा खर्च आता है, जिससे लोग काफी डरे रहते हैं। अगर कोई लड़का या फिर लड़की शादी तोड़ना चाहते हैं तो विशेष महापूजा का आयोजन करना पड़ता है।